छग विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कवियित्री महादेवी वर्मा जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 25 मार्च 2021 /छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हिन्दी साहित्य की एक महान कवियित्री और सुविख्यात लेखिका महादेवी वर्मा जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

     डॉ महंत ने कहा कि, महादेवी जी को हिन्दी साहित्य के छायावाद युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक माना जाता है, उन्होंने हिंदी साहित्य जगत में एक बेहतरीन गद्य लेखिका के रुप में अपनी पहचान बनाई थी।

डॉ महंत ने कहा कि, महादेवी वर्मा जी एक विलक्षण प्रतिभा वाली कवियित्री थी, जिन्हें हिन्दी साहित्य के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी ने "सरस्वती" की भी संज्ञा दी थी। इसके अलावा उन्हें आधुनिक युग की "मीरा" का भी दर्जा दिया गया था, क्योंकि उन्होंने अपनी कविताओं में एक प्रेमी से दूर होने का कष्ट एवं इसके विरह और पीड़ा का बेहद भावनात्मक रुप से वर्णन किया था। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया था एवं महिला शिक्षा को काफी बढ़ावा दिया। यही नहीं महादेवी वर्मा जी ने महिलाओं को समाज में उनका अधिकार दिलवाने और उचित आदर-सम्मान दिलवाने के लिए कई महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम उठाए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *