मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।

आज की बैठक में नक्सलवाद पुनर्वास नीति संशोधन पर भी फैसला लिया जा सकता है, इसके अलावा निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने पर भी मंत्रिमंडल में चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।
अभी हाल में मोदी सरकार की तरफ से नक्सल पीड़ितों और सरेंडर कर चुके नक्सलियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है।

बस्तर क्षेत्र के इन दो वर्गों के लिए केंद्र सरकार ने 15 हजार PMAY घरों की मंजूरी दी है।
इसको लागू करने के लिए सरकार रणनीति बना सकती है। वहीं मंत्रालय जाने से पहले मुख्यमंत्री प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका से मिलने पहुंचे थे।

सूत्रों से मिले समाचार के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई है।
14 दिन बाद प्रदेश की विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू होने को है। इसमें सरकार अहम प्रस्ताव पास कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *