विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के सुकमा-कोंटा और रायपुर स्थित घरों पर ED का छापा

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल में हुए शराब घोटाले पर आज़ शनिवार को

पूर्व आबकारी मंत्री रहे और वर्तमान में सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के सुकमा-कोंटा और रायपुर स्थित घरों पर ED ने छापा मारा है।

रायपुर राजधानी के धरमपुरा स्थित कवासी लखमा के बंगले में भी ED की टीम पहुंची है।

लखमा के करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी के मकान पर भी ED ने दबिश दी है।

सुकमा जिले में लखमा के बेटे हरीश कवासी के साथ नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहू के घर भी छापा पड़ा है।

ED की टीमें इन सभी ठिकानों पर अलसुबह ही पहुंच गई थीं, फिलहाल उक्त सभी जगहों पर छानबीन और पूछताछ चल रही है।

बता दें कि, शराब घोटाले में जिल लोगों के खिलाफ FIR हुई है, उनमें पूर्व मंत्री कवासी लखमा का नाम भी शामिल है।

कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी अब सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं।
ED की टीम उनके घर पर भी छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि जहां -जहां भी ED की टीम पहुंची है, वहां-वहां सीआरपीएफ के जवानों ने घेरा डाला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *