रायपुर 13 नवम्बर।
छत्तीसगढ के उपमुख्यमंत्री श्री. विजय शर्माजी को देहली में आयोजित ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद’ महोत्सव में आमंत्रित किया गया
रायपुर, ११ नवंबर – ‘सनातन राष्ट्र’ की स्थापना के उद्देश्य को प्रत्येक हिंदू तक पहुँचाने के लिए सनातन संस्था द्वारा १३ से १५ दिसंबर २०२५ तक नई देहली में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद’ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भारत मंडपम् के हॉल क्रमांक १२ में आयोजित होनेवाले इस महोत्सव में छत्तीसगढ के उपमुख्यमंत्री श्री. विजय शर्मा को आमंत्रित किया गया । उन्होंने आश्वासन दिया कि, वे इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल होने का प्रयास करेंगे । इस अवसर पर हिंदु जनजागृति समिति के छत्तीसगढ समन्वयक श्री. हेमंत कानस्कर, श्री. किशन साहू, श्री. देवराज साहू, श्री. आशीष परेडा, श्री. अंकित द्विवेदी, श्री. प्रतीक रिजवानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले की ८३ वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंंखला में यह एक महत्वपूर्ण पडाव है। इससे पहले, मई २०२५ में गोवा में आयोजित इसी प्रकार के एक भव्य महोत्सव में २३ देशों से ३०,००० से अधिक साधक और धर्मप्रेमी सम्मिलित हुए थे। देहली में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में देशभर के संत-महात्मा, धर्मगुरु, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा सम्मिलित होंगे। इस दौरान सुरक्षा, संस्कृति और शौर्य जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस महोत्सव में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष प.पू. स्वामी गोविंददेव गिरिजी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, देहली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, महाराष्ट्र के सांसद श्रीमंत छत्रपति उदयनराजे भोसले, ‘संस्कृति बचाओ भारत बचाओ’ के संस्थापक श्री. उदय माहूरकर, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री. विष्णु शंकर जैन और ‘सुदर्शन न्यूज’ के प्रधान संपादक डॉ. सुरेश चव्हाणके उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी
और श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी भी उपस्थित रहेंगे.
