माननीय प्रधानमंत्री जी, आप हमारे देश के गौरव हैं। देश का जनजातीय समाज आपके स्नेह और उदारता के लिए कृतज्ञ है।
छत्तीसगढ़ के लिए आपका कहा हुआ प्रत्येक शब्द अमृत की तरह है। आपके इस स्नेह को प्रसाद मानते हुए, हम और अधिक उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की अर्चना में स्वयं को समर्पित करते हैं।

हम परिश्रम की पराकाष्ठा से ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण कर ‘विकसित भारत’ के आपके संकल्प की सिद्धि में अपने प्रदेश का विनम्र योगदान देंगे, यह विश्वास दिलाता हूँ।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
