मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी 16 नवम्बर।
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं०चौकी श्री यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री देवचरण पटेल तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय अं०चौकी श्री नोहर सिंह मण्डावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक संजय मेरावी के कुशल नेतृत्व में सुघघर जन सुरक्षित

जिला अभियान के तहत अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखते हुए अवैध धान परिवहन करते ट्रक क्रमांक सी.जी 16 सी.जे 8710 से 309.80 क्विंटल (499 बोरी) धान को महाराष्ट्र के कुरखेड़ा से रायपुर ले जाते चिल्हाटी पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही कर जप्त किया गया है।
