महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय की छात्राओं ने गोकुल नगर में सेवा शिविर लगाया

राजनांदगांव 18 नवम्बर।महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजनंदगांव के रेडक्रॉस यूनिट की छात्राओं के द्वारा गोकुल नगर में सेवा शिविर लगाया गया ।इस शिविर में 31 छात्राओं ने सहभागिता ली। छात्राओं के द्वारा आसपास के

पर्यावरण को स्वच्छ किया गया ।रेडक्रॉस के उद्देश्य स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता का पूर्णतया उदाहरण रेड क्रॉस यूनिट ने इस शिविर में दर्शाया। शिविर का प्रारंभ रेडक्रॉस के प्रार्थना गीत ,रेडक्रॉस झंडा

गीत के साथ हुआ ।सेवा उपरांत बच्चों के द्वारा सेवा भाव से पूर्ण गीत प्रस्तुत किया और वहां पर स्थित समाज सेवी संस्था के द्वारा उन्हें भोजन कराया गया । इस शिविर में छात्राओं ने अपना पूरा

जोश, उत्साह एवं समर्पण का परिचय दिया। शिविर का आयोजन रेडक्रॉस प्रभारी डॉ खिलेश्वरी साव के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में

एमएलबी स्कूल के प्राचार्य चैतराम वर्मा सर तथा पूर्णिमा शुक्ला मैडम, मोनसी वर्गिस मैडम भी उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *