राजनांदगाँव जिले के सीमावर्ती जंगलों में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मध्यप्रदेश हॉक फोर्स के निरीक्षक श्री आशीष शर्मा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनका अटूट समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और असाधारण वीरता पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी।

दो बार वीरता पदक से सम्मानित इस जांबाज़ अधिकारी का शहीद होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी वीरगति राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा और यह त्याग हमें नक्सलवाद के इस नासूर को पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प में और दृढ़ करता है।
ॐ शांति।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
