बगिया 27 मार्च।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निज निवास बगिया में चैत्र नवरात्र के महाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस

दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्य भी इस पूजा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नन्हीं कन्याओं को

आदरपूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का पर्व है, जो पूरे देश में आस्था, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी के नौ रूपों की उपासना

में अष्टमी और महानवमी का विशेष महत्व है ।

मुख्यमंत्री की इस पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थित लोगों ने भी मां

दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

