निमधा (मरवाही) 6 जून । आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठे सीएम साय; निमधा में सुनीं समस्याएं, नर्सिंग कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा
छत्तीसगढ़ में सुशासन और जवाबदेही की एक नई तस्वीर देखने को मिली है । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज एक अलग ही अंदाज में नजर आए । वे मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा पहुंचे । वहां उन्होंने बिना किसी तामझाम के ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

मुख्यमंत्री गांव के बीच एक बड़े आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठ गए । उनके साथ ग्रामीण भी जमीन और खाट पर बैठे । सीएम ने बड़े ही आत्मीय भाव से लोगों से बात की [शून्य]। उन्होंने बिजली, पानी, राशन, सड़क, स्वास्थ्य और पीएम आवास जैसी सुविधाओं का हाल जाना।

मौके पर ही तीन बड़ी मांगें मंजूर
जनचौपाल में ग्रामीणों और मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने क्षेत्र के विकास के लिए तीन बड़ी मांगें रखीं [शून्य]। मुख्यमंत्री ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत इनकी घोषणा कर दी।
- नर्सिंग कॉलेज: जिले के युवाओं के लिए नर्सिंग कॉलेज खोला जाएगा।
- मिनी स्टेडियम: ग्राम निमधा में खेलकूद के लिए मिनी स्टेडियम बनेगा।
- मंगल भवन: सर्वसमाज के लिए एक बड़ा और भव्य मंगल भवन बनाया जाएगा।

लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी
संवाद के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व विभाग और बिजली की समस्याओं की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया । उन्होंने मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अफसरों को व्यवस्था तुरंत सुधारने के निर्देश दिए.

वहीं, राजस्व विभाग की शिकायत पर उन्होंने राजस्व निरीक्षकों (RI) को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी । सीएम ने कहा कि जनता के काम समय पर करें, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
10 जून तक चल रहा है सुशासन तिहार
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि राज्य सरकार 1 मई से 10 जून तक पूरे प्रदेश में ‘सुशासन तिहार’ मना रही है ]। इसका मकसद सरकार को खुद जनता के द्वार तक पहुंचाना है । जो समस्याएं तुरंत हल हो सकती हैं, उनका मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है [शून्य]। बाकी बचे कामों को भी समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा ।
