रसमड़ा स्टेशन पर काम के चलते 10 से 12 जून तक 8 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में रुकेंगी

रायपुर 7 जून । रेलवे ट्रैक अपग्रेड: रसमड़ा स्टेशन पर काम के चलते 10 से 12 जून तक 8 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में रुकेंगी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आने वाले रसमड़ा स्टेशन पर बड़ा विकास कार्य होने जा रहा है। यहाँ मालगोदाम लाइन नंबर-6 को शुरू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस काम की वजह से 10 जून से 12 जून तक कुल 8 लोकल (डेमू/मेमू) ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं 2 ट्रेनों को उनके तय स्टेशन से पहले ही रोक दिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस काम के पूरा होने से रसमड़ा स्टेशन पर एक अतिरिक्त पटरी मिल जाएगी। इसके बाद दुर्ग स्टेशन के मालगोदाम का सारा काम रसमड़ा शिफ्ट हो सकेगा। इससे दुर्ग स्टेशन पर नए विकास कार्यों को तेजी मिलेगी।

3 दिन चलेगा काम, लिया जाएगा लंबा ब्लॉक
पटरी से जुड़े इस काम को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।

  • 9 जून: लाइन नंबर-5 पर शाम 6:00 बजे से रात 10:30 बजे तक साढ़े 4 घंटे का ब्लॉक रहेगा।
  • 10 जून: डाउन मुख्य आउटर लाइन पर शाम 6:00 बजे से रात 10:30 बजे तक साढ़े 4 घंटे का ब्लॉक रहेगा।
  • 11 जून: मुख्य काम 11 जून की सुबह 11:30 बजे शुरू होगा, जो अगले दिन 12 जून की रात 2:30 बजे तक चलेगा। यह सबसे बड़ा 15 घंटे का ब्लॉक होगा।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

  1. रायपुर–डोंगरगढ़ (68709): 10 और 11 जून को नहीं चलेगी।
  2. डोंगरगढ़–रायपुर (68710): 11 और 12 जून को नहीं चलेगी।
  3. डोंगरगढ़–गोंदिया (68711): 10 और 11 जून को नहीं चलेगी।
  4. गोंदिया–डोंगरगढ़ (68712): 10 and 11 जून को नहीं चलेगी।
  5. गोंदिया–इतवारी (68713): 10 और 11 जून को नहीं चलेगी।
  6. इतवारी–गोंदिया (68716): 10 और 11 जून को नहीं चलेगी।
  7. इतवारी–बालाघाट (68714): 10 और 11 जून को नहीं चलेगी।
  8. बालाघाट–इतवारी (68715): 10 और 11 जून को नहीं चलेगी।

ये ट्रेनें रास्ते में ही रुकेंगी (आंशिक रद्द)

  • रायपुर–डोंगरगढ़ पैसेंजर (68705): यह ट्रेन 10 और 11 जून को सिर्फ दुर्ग स्टेशन तक जाएगी। दुर्ग से डोंगरगढ़ के बीच यह रद्द रहेगी।
  • डोंगरगढ़–बिलासपुर पैसेंजर (68706): यह ट्रेन 10 और 11 जून को डोंगरगढ़ के बजाय दुर्ग स्टेशन से छूटेगी। डोंगरगढ़ से दुर्ग के बीच यह रद्द रहेगी।

यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का सही समय और स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि उन्हें स्टेशन पर परेशान न होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *