जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 27 फ़रवरी से’ ’880 बूथों में 90 हजार से अधिक नौनिहालों को दी जाएगी पोलियो की खुराक’ ’कलेक्टर ने अभियान को सफल बनाने के दिये निर्देश’

कोरिया 22 फरवरी 2022/ देश मे जारी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में 27 फरवरी से अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा आज जिला कलेक्टोरेट मंथन सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने अभियान के लिए जिले में बनाए गए सभी 880 पल्स पोलियो बूथ में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विकासखण्डों के बीएमओ को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
’90 हजार से अधिक बच्चों को दी जाएगी खुराक’
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिले में 27 फरवरी को बूथों के माध्यम से और इसके बाद 28 फरवरी और 01 मार्च को गृहभेंट कर पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि शून्य से 05 वर्ष तक के 90 हजार 204 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में बनाए गए 158 बूथ में 25 हजार 650 बच्चों, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में बनाए गए 168 बूथ में 23 हजार 825 बच्चों, विकासखण्ड सोनहत में बनाए गए 102 बूथ में 7 हजार 62 बच्चों, विकासखण्ड जनकपुर में बनाए गए 172 बूथ में 14 हजार 787 बच्चों, विकासखण्ड खड़गवां में बनाए गए 280 बूथ में 18 हजार 880 बच्चों को दवा पिलाया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *