पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल का बयान शर्मनाक निंदनीय माफी मांगे भाजपा

 रायपुर /16 मई 2022/ पूर्वमंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के सम्बंध में नामर्द और नक्कारा शब्दो का उपयोग करने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कड़ा एतराज जताते हुए बृजमोहन अग्रवाल से अपने इन असभ्य शब्दो के लिए माफी मांगने की मांग की है।उन्होंने कहा कि सत्ता हाथ से जाने के बाद भाजपा के नेता मानसिक संतुलन खो कर बौखला तो गए थे लेकिन भाजपाई इतने अभद्र और अशिष्ट हो जायेगे इसकी कल्पना किसी ने नही किया था।प्रदेश में पन्द्रह साल तक मंत्री रहे सात बार के विधायक से इतनी सामान्य शिष्टाचार की उम्मीद तो राज्य के हर नागरिक को है कि वे विरोधियो के लिए असभ्य और अश्लील शब्दो का उपयोग नहीं करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल ने नामर्द जैसे शब्दों का उपयोग कर भाजपा के नारी विरोधी आचरण को एक बार फिर से उजागर किया है जो संघ की शाखाओं से पोषित हो कर बृजमोहन जैसे नेताओं के संस्कार में फल फूल कर अपने पौरुषत्व के दम्भ में आधी आबादी के अपमान में ही अपनी सारी मर्दानगी समझते हैं।

   कांग्रेस प्रवक्ता धनन्जय ठाकुर ने कहा बृजमोहन का यह असभ्य शब्द सिर्फ कांग्रेस ही नही देश की महिलाओं का भी अपमान है ।उनके बयान से महिलाओं के प्रति दूसरे दर्जे का भाव झलक रहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में मर्दों से आगे है ऐसे में नामर्दगी जैसे शब्द का उपयोग सर्वथा अस्वीकार्य है ।बृजमोहन कांग्रेस के साथ महिलाओं से भी माफी मांगे।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *