भेंट-मुलाकात:सहसपुर लोहारा

सहसपुर लोहारा 10 अक्टूबर।

कवर्धा जिला में बिजली बिल माफ नही होने की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि – जिला अधिकारी से बात करूँगा। किसान हेमन्त ने कहा की एक लाख 72 हजार रुपये का ऋण माफ हुआ है।

किसान विजय ने कहा कि ढाई लाख का धान बेचा है, लाभ के पैसों से खेत में 3 एचपी का ट्यूबवेल पम्प लगाया है। अभी गन्ना की फसल ली है। किसान विजय ने ग्राम चारभांठा में पुलिया की समस्या बताई।

नांदबाई, बिरनपुर ने बताया कि मेरा राशनकार्ड बन गया है लेकिन बेटे का नहीं बन पकाया है, वह कमाने खाने बाहर गए हैं, इस पर मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा मृणाल पांडेय ने अंग्रेजी में अपना परिचय दिया और स्वामी आत्मानंद स्कूल के बारे में जानकारी दी।

डॉली अरोरा ने भी अंग्रेजी में बात करते हुए स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में मुख्यमंत्री को बताया।

ग्राम रेंगाटोला के मुकेश्वर शर्मा ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री हाट बाज़ार योजना से लाभ मिला है, उन्होंने बाज़ार में इलाज भी करवाया है। उन्होंने कहा कि फ्री में इलाज हो रहा है। हर सप्ताह बीपी, शुगर की जांच भी हो रही है। आपकी सरकार में सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।आपकी सरकार आने के बाद 2 लाख रुपए का कृषि ऋण माफ हुआ है, आपको धन्यवाद।

मुकेश्वर शर्मा ने बताया कि रविवार के हाट बाजार लगता है, सबको लाभ मिलता है, हर सप्ताह इलाज कराने जाता हूं, फ्री में दवाईयां भी मिलती हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को पैसा देना न पड़े इसलिए इस तरह की योजनाएं बनाईं हैं।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए अजय कौशिक, मुंगेलीडीह ने कहा- जय जोहार कका, हाट बाजार क्लिनिक में फ्री में इलाज और दवाई की सुविधा है। उसने बताया कि 2-3 बार गया हूं और निःशुल्क इलाज कराया।

मुख्यमंत्री से सुपोषण योजना के बारे में जानकारी लेते हुए तारामती पटेल ने बताया कि उनके बच्चे का आंगनबाड़ी में वजन के दौरान पता चला कि वजन कम हो गया है, तभी इस योजना के बारे में पता चला और लाभ लेना शुरू किया, पहले 6 किलो वजन था अब 12 किलो हो गया। हार्ट का भी प्राब्लम था उसका भी इलाज फ्री में

मुख्यमंत्री राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में कर रहे हैं चर्चा।।

कहा- 17 तारीख़ को इस योजना की आगामी किश्त मिलेगा। दीवाली से पहले।।

ग्रामीणों ने शिकायत की कवर्धा जिला में बिल माफ नही हो रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा जिला अधिकारी से बात करूंगा।

हेमन्त ने कहा की 1 लाख 72 हजार का ऋण माफ हुआ है

किसान विजय ने कहा ढाई लाख का धान बेचा। पैसा का ट्यूबवेल लगाया। 3 हॉर्स पावर का पंप लगाया। गन्ना लगाया। ग्राम चार भांठा के पुलिया के लिए  समस्या बताई।

बलीराम  किसान ने बताया 4 एकड़ जमीन है। धान बेचा 2 किश्त मिल गया। 80 हजार  रुपये मिला । खेती में लगाया।

बिरनपुर की राम बाई ने बताया कि राशन कार्ड बन गया है।

बच्चों का राशन कार्ड बनाना है। उनके बच्चे कमाने बाहर गए है। उसके बच्चे का राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

नांद बाई बिरनपुर मेरा राशनकार्ड बन गया है। बेटा का नही बन पाया है। कमाने खाने बाहर गए हैं।  राशनकार्ड बनाने के निर्देश। 

मुख्यमंत्री ने कहा की जिनकी शादी हो गई है। उनका अगल राशन कार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए आवेदन दे।

सभी का राशन कार्ड बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को कक्षा आठवीं की छात्रा पूनम पटेल ने बताया कि हमारे गांव का स्कूल टूट गया है, स्कूल की जगह पर किसी ने कब्जा कर लिया है। छात्रा ने मुख्यमंत्री से स्कूल बनवाने का आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए।

किरण शर्मा, दुल्लापुर ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए बताया कि उनके पास 20 गाय हैं, प्रतिदिन 20-25 गोबर बेचते हैं, अब तक 35 हजार का गोबर बेच चुके हैं।

किरण शर्मा ने बताया कि पिताजी के प्रोस्टेट ग्रन्थि का इलाज हुआ है, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से मदद मिली। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया।

आम जनता की मांग पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा

घनश्याम साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि डेढ़ लाख का ऋण माफ हुआ। लाभ की राशि से प्रीत कंपनी का ट्रैक्टर खरीदा, धान के बोनस से किस्त पटा रहा हूं। अतिरिक्त कमाई हुई उससे पत्नी के लिए पायल, बिछाया की खरीदी की है।

घनश्याम साहू से मुख्यमंत्री ने बात करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से आज खरीदे जा रहे एक भी ट्रैक्टर को कंपनी कुर्क नहीं कर पा रही है। इससे पता चलता है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कितनी तेज गति से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा
दुनिया में अनाज की कमी हो रही है, किसान इसका ध्यान रखें। इस साल धान की खरीदी 1 नवम्बर से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना की खेती भी करें, गन्ना उत्पादन की चिंता दूर कर रहे हैं। जनवरी तक एथेनाल प्लांट लग जायेगा।

लोगों को रोजगार के देने के उद्देश्य से हमने कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित किया, उत्पादन का वैल्यू एडिशन कर रहे हैं।

हमारी कोशिश है कि गाँव के बच्चों को अंग्रेजी में पढ़ने का अवसर मिले।

  • लोगों की आय में वृद्धि हो, देश में हम गोबर बेच कर आय में वृद्धि कर रहे हैं। गोबर से अब पेंट भी बन रहे हैं।
  • रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत रोजगार दे रहे हैं। सी-मार्ट बनाया गया है, 28 जिला में बन गया है। बाकी जिलों में भी जल्द बनाएंगे। स्व-रोजगार की दिशा में हम लगातार बढ़ रहे हैं। स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं।
  • ये सरकार की योजना नहीं, आम जनता की योजना है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों को पैरा दान की अपील की और कहा कि पैरा जलाए नहीं, इसे जलाना नहीं है। गोठान में पैरा दान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन में सबका योगदान हो, मौसम में परिवर्तन हो रहा है। कार्बन उत्सर्जन को रोकना है।

जिस तरह रामसेतु के निर्माण में गिलहरी का योगदान था। उसी तरह हमारा भी योगदान हो। जैविक खेती अपनाकर खुद को स्वस्थ रखें। इसे अपनाए।

गेहूं बोएं और लाभ कमाए। यूरोप और यूक्रेन में गेंहू का संकट है। इसे ध्यान में रखते हुए इसकी खेती करें।

मुख्यमंत्री ने खारा गांव की भारती झारिया की जमकर की तारीफ। भारती झारिया 2 एकड़ जमीन में नींबू, गन्ना और हल्दी लगाती हैं ताकि बंदर इन्हें नुकसान न पहुंचा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा- महिलाओं में प्रबंधन का गुण सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है।

तेंदूपत्ता संग्राहक केवल साहू, बासीन झोरी ने कहा कि 1300 गड्डी तेंदूपत्ता तोड़ाई की है, अब तक पैसा नही मिला।

उनकी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *