भाजपा कोरिया द्वारा गांव चलो अभियान पर आयोजित की गई कार्यशाला

अविभाजित सीधी लोकसभा की ऐतिहासिक जीत को पुनः दोहराने जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी ने लिया भाजपाईयों से संकल्प

कोरिया बैकुंठपुर – भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश आह्वान व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में आज 30 को भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में गांव चलो अभियान व शक्ति वंदन संगनी अभियान पर कार्यशाला का आजोयन किया गया। सर्व प्रथम कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संवाद प्रमुख विमल कांत गुप्ता ने उपस्थित सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शक्ति वंदन संगनी अभियान की समस्त रूपरेखा को अवगत कराते हुए बताया की आगामी 1 फरवरी से 10 फरवरी तक इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से बनी समिति के द्वारा मंडल,बूथ से लेकर एक एक मतदाताओं तक केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाभान्वित लोगों को इस अभियान से जोड़कर केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त एनजीओ,महिला स्वयं सहायता समूह, व एक एक मतदाता को जागरूक करने और ऐसे सभी वर्ग जो केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं उनके बीच केंद्र के मोदी सरकार की योजनाओं पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और मोदी की गारंटी से सीधा जोड़ने का कार्य किया जायेगा । इसी कड़ी में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने गांव चलो अभियान कार्यशाला अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अवगत कराया की 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान के तहत अपेक्षित प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम,नगर संयोजक,शक्ति केंद्र प्रमुख,मंडल पदाधिकारी से विशेष रूप से बूथ समिति की बैठक,पन्ना प्रमुख की बैठक व कार्य का निर्धारण किया जाना सुनिश्चित है। साथ ही उन्होंने गांव चलो अभियान की समस्त गतिविधियों की सशक्त तैयारी पर रणनीति को साझा किया।जिस संबंध में समस्त बूथ और पन्ना प्रमुख, मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों पर बिंदुवार तैयारी दुरुस्त करने बताया गया और 2024 से 2047 तक के विश्वगुरु भारत के लक्ष्य को गंभीरता पूर्वक समझाया गया। जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश व ऊर्जा का संचार करते हुए बताया की जिस तरह पूर्व में हमने सीधी लोकसभा सीट अंतर्गत कोरिया जिले के दोनो विधानसभा मनेंद्रगढ़ और बैकुंठपुर से रिकार्ड मत देकर सांसद बनाने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं उसी तरह फिर से आप सभी अविभाजित कोरिया के दोनो जिलों के ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत के साथ लक्ष्य के लिए संकल्पित होते हैं और गुजरे ऐतिहासिक जीत को पुनः दोहराते हुए लाखों मतों की बढ़त से कोरबा लोकसभा सीट को जीत दिलाने की शपथ लेते हैं। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,विनोद साहू,जिला संवाद प्रमुख विमल कांत गुप्ता,वरिष्ट भाजपा नेता मनोज गुप्ता,राजेश सिंह, भानूपाल,अशोक जायसवाल,कमलेश यादव,अनिता तिवारी,धर्मवती राजवाड़े,सुनीता कुर्रे,सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *