बीजापुर – 17 जनवरी।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में पुतकेल के जंगल में IED ब्लास्ट होने की सूचना मिली है, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों की टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान दो जवान IED की चपेट में आ गए।
फिलहाल दोनों जवानों को कैंप लाया गया है।
दोनों जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। नए साल के जनवरी माह में IED ब्लास्ट की ये तीसरी घटना है जो सामने आई है। इससे पहले 11 जनवरी को भी बीजापुर के महादेव घाट में एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। इस घटना में CRPF का जवान घायल हो गया था, जिसमें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस से जानकारी अनुसार
🟦 सूचना /जानकारी
🟦 जिला बीजापुर
🟦 दिनांक 16/01/2025
🟦 Update @ 1500 hrs
◾ जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत South Bastar area के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एंव केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी ।
◾अभियान के दौरान आज दिनांक 16/01/2025 के सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है।
◾ सर्च अभियान जारी है ।
◾ विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।
