राहुल के फॉलो करने से विकास उपाध्याय गदगद, बोले-मेरा हौसला बढ़ा दिया

रायपुर।इंटरनेट मीडिया में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ से युवा नेता विकास उपाध्याय को फॉलो कर रहे हैं। इससे विकास उपाध्याय बहुत खुश और उत्साहित हैं। उनका हाैसला बुलंदियों पर है। विकास उपाध्याय ने राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है। ज्ञातव्य हो कि साल 2018 में जब पहली बार विकास उपाध्याय सबसे हॉट सीट से विजय हासिल कर विधायक बने थे तो मौका था मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का और विकास उपाध्याय का सामना राहुल गांधी से हो गया तो उन्होंने कहा, सर मैं चुनाव जीत गया हूँ, तब राहुल गांधी जीत के आंकड़ों के साथ कहा,12212 वोट से। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता था वो उन्हें शुरू से फॉलो करते रहे हैं।

राहुल गांधी द्वारा विकास उपाध्याय को फॉलो करने की खबर के बाद आज छत्तीसगढ़ में यह सबसे बड़ी खबर बन गई है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की राजनीति में विकास उपाध्याय का कद और बढ़ गया है। उनके प्रदेश भर के समर्थक बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस की राजनीतिक में विकास के बढ़े कद पर कई उनके साथी विधायक ने तो बड़ी बात कह दी है। कहा है-यह छत्तीसगढ़ के युवा वर्ग के लिए गर्व की बात है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के साथ असम में मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय को संगठन में अहम जिम्मदारी दी है। विकास को काग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही असम राज्य के लिए कांग्रेस की सह प्रभारी बनाया गया है। असम में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा किये गए कार्य की दिल्ली तक प्रशंसा हुई है। विकास को इस अहम जिम्मेदारी के बीच उनके लगातार सक्रियता की जानकारी कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच होते रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंटरनेट मीडिया में विकास को फॉलो किया। इसकी जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से आज मिलने के बाद पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय है। विकास उपाध्याय ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है।हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने मुझे फॉलो देकर मेरा हाैंसला कई गुना बढ़ा दिया है। इससे जो उर्जा मिला है अब और भी तेजी से काम करने मुझे बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *