रायपुर 30 मार्च.
माँ आदिशक्ति की आराधना-उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष की आप सभी प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं।
जगत जननी माँ जगदम्बे आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, आनंद के अखण्ड दीप से दैदीप्यमान करें।
हमारी सरकार निरंतर प्रदेश की शक्ति स्वरूपा माता-बहनों की सेवा में तत्पर है, नारी शक्ति को पूजते हुए निरंतर उनकी समृद्धि के लिए कार्य कर रही है।
जय माँ अंबे, जय छत्तीसगढ़ महतारी
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
