कोरापुट/ जगदलपुर 29 मई। नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने एक बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी ओडिशा के कोरापुट जिले से हुई है।
जहां सुरक्षा एजेंसियों ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की।

हिड़मा को नक्सलियों का सबसे बड़ा और खतरनाक लीडर माना जाता है, जो कई बड़े नक्सली हमलों का शामिल रहा है। उसके कब्जे से एक AK-47 राइफल भी बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद हिड़मा से पूछताछ की जा रही है, जिससे कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
