-विधान सभा परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज

रायपुर, दिनांक 30 मई,

-छत्तीसगढ की षष्ठम् विधानसभा के मंत्रीगणों एवं सदस्यों के निज सचिव/निज सहायक’ हेतु छत्तीसगढ विधानसभा भवन स्थित ’’समिति कक्ष क्रमांक-01’’ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, शुक्रवार, दिनांक 30 मई, 2025 को आयोजित किया गया है । प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वान्ह् 11.30 बजे से 5.25 बजे तक होगा । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेगें । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप एवं विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्रीगणों एवं मान. सदस्यों के निज सचिव/निज सहायक’ को विधानसभा के गठन, विधानसभा के सत्र, प्रश्न एवं प्रश्नकाल, मान. राज्यपाल का अभिभाषण, स्थगन प्रस्ताव/ ध्यान आकर्षण सूचना, शून्यकाल, आय-व्यय की उपस्थापना, अनुदान मांगों पर चर्चा, विधायी कार्य, याचिकाएं, विधानसभा की समितियां, सदस्य सुविधा एवं सदस्य लेखा, सदस्यों की सामान्य सुविधायें, शासन से समन्वय पर विधानसभा सचिवालय के विषय विशेषज्ञों द्वारा सारगर्भित एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि उनके ‘‘निज सचिव/निज सहायक’’ विधानसभा सचिवालय की प्रक्रिया एवं कार्य-प्रणाली से पूरी तरह परिचित हो सकें। जिससे कि उन्हें अपने कार्य के निष्पादन में किसी तरह की असुविधा न हो एवं वे अपने उत्तरदायित्वों से भलीभांति परिचित हो सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *