छत्तीसगढ़ के किसानों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आपका हृदय से आभार।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आज छत्तीसगढ़ के 1 लाख 41 हजार से अधिक किसानों को ₹152 करोड़ 84 लाख की राशि सीधे बैंक खातों में प्राप्त हुई है, जिससे फसल हानि की भरपाई के साथ आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है।

देशभर में 30 लाख से अधिक किसानों को कुल ₹3200 करोड़ से ज्यादा की बीमा दावा राशि का लाभ मिला है।
अन्नदाताओं की रक्षा और समृद्धि के इस संकल्प के लिए प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को धन्यवाद।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
