दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर – 15 अगस्त, 2025

79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) रायपुर मंडल के द्वारा टिनी टॉट स्कूल –I, टिनी टॉट स्कूल –II, WRS कॉलोनी, रायपुर में ध्वजारोहण किया गया एवं शिक्षिकाओं /स्कूल के बच्चो द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत

किये I साथ ही टिनी टॉट स्कूल –I, टिनी टॉट स्कूल –II, WRS कॉलोनी, रायपुर और आकांक्षा अभिलाषा स्कूल (विशेष बच्चों का स्कूल) में फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया गया I


साथ ही 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्रो संगठन रायपुर मंडल के द्वारा रायपुर मंडल रेलवे चिकित्सालय एवं बी.एम.वाय रेलवे चिकित्सालय में मरीजों को गिफ्ट एवं फ़ूड पैकेट का वितरण किया गया I


उपरोक्त कार्यक्रम सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती शिखा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ I कार्यक्रम में श्रीमती अदिति अग्रवाल, उपाध्यक्षा

/सेक्रो, श्रीमती राशि गुप्ता, सचिव/सेक्रो, श्रीमती अमृता साह, सह सचिव /सेक्रो तथा सभी सेक्रो सदस्य की सहभागिता रही I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *