DGP अरुण देव गौतम ने चाकूबाजी रोकने, पुराने बदमाशों और चाकूबाजों की निगरानी करने के निर्देश दिए

रायपुर 17 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश के डीजीपी अरुण देव गौतम ने पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर बैठक में सभी रेंज के आई जी, एस.एसपी समेत एस पी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जरिए जुड़े।
बताया जाता है कि यह बैठक पुराना PHQ के इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई है।
डीजीपी अरुण देव गौतम सभी पुलिस अधिकारियों से 3 घंटे तक चर्चा की।

मिली जानकारी के अनुसार, DGP अरुण देव गौतम ने बैठक में सभी अधिकारियों को चाकूबाजी रोकने, पुराने बदमाशों और चाकूबाजों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, DGP ने चाकूबाजी को रोकने के लिए सुझाव के साथ प्लानिंग तैयार कर पेश करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

डीजीपी गौतम ने चाकूबाजी से रायपुर, बिलासपुर रेंज को सबसे ज्यादा प्रभावित बताया और अधिकारीयों को इसे जल्द कंट्रोल करने के निर्देश दिए।

क्राइम कंट्रोल को लेकर आहूत इस बैठक में मैदानी इलाकों में पदस्थ DSP स्तर के अधिकारियों को भी फील्ड में जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में DGP अरुणदेव गौतम, ADG इंट अमित कुमार समेत IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *