दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय में सतर्कता सेमिनार का आयोजन किया गया

बिलासपुर – 18 अगस्त, 2025

            केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक मनाया जाएगा । इसी तारतम्य में तीन माह का सतर्कता जागरूकता अभियान दिनांक 18 अगस्त से 17 नवंबर 2025 तक मनाया जा रहा है । इस अभियान की थीम है- 'सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी' इस अभियान का शुभारंभ आज दिनांक 18 अगस्त, 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सतर्कता विभाग द्वारा श्री तरुण प्रकाश,  महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस शुभारंभ समारोह में सतर्कता सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमें महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं समस्त विभागों के विभाग विभागाध्यक्ष तथा सभी सतर्कता अधिकारी एवं निरीक्षक उपस्थित थे । 

             इस सेमिनार में बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मण्डलों के रेल प्रबन्धक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे । इस सेमिनार में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, श्री मनोज गुरमुखी ने एक प्रेजेंटेशन द्वारा इस अभियान की महत्ता एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला । उन्होंने इस अभियान के तहत आगामी तीन माह में प्रीवेंटिव विजिलेंस संबंधी की जाने वाली गतिविधियों का व्यौरा दिया । श्री गुरमुखी ने समस्त विभागों, मंडलों एवं इकाईयों द्वारा इस अभियान में की जाने वाली गतिविधियों का विवरण दिया । इस सेमिनार में विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं मण्डल रेल प्रबंधकों  ने अपने विचार व्यक्त किये एवं सिस्टम में सुधार हेतु सुझाव दिए । 

             महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने अपने प्रेरक उद्बोधन में सत्यनिष्ठा एवं सुचिता का प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने कार्यों में अपनाने पर जोर दिया । जिससे रेल एवं देश की प्रगति में योगदान दिया जा सके ।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह दिनांक 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक मनाया जाएगा । जिसमें रेलवे की अनेक गतिविधियों  को प्रदर्शित किया जाएगा । 

                                                  ***********

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *