आज जापान एवं दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हो रहा हूं।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में शुभकामनाएं देने पहुँचे मेरे सम्माननीय सहयोगी कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम जी, श्री टंकराम वर्मा जी, श्री गजेंद्र यादव जी, गुरु खुशवंत साहेब जी एवं विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी का हृदय से आभार।

छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास व निवेश का केंद्र बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सबके स्नेह और मंगलकामनाओं से यह प्रवास निश्चित ही प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
