ब्रह्माकुमारीज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर


राजनांदगांव 23 अगस्त। – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजनांदगांव द्वारा आज 24 अगस्त रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। 25 अगस्त को संस्था के पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी का 18वीं पुण्य स्मृति दिवस है । इस दिन को ब्रह्मकुमारीज द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है । 22 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक भारत तथा नेपाल में स्थित समस्त ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्रों पर यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है । इन चार दिनों में लगभग एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है ।


इसी के तहत ब्रह्माकुमारीज राजनांदगांव के नए भवन ज्ञान मानसरोवर में भी आज 24 अगस्त रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभन 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है । यह शिविर प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक होगा । इस शिविर के सफलता के लिए नगर के महापौर , एस पी सर तथा विभिन्न गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है । शहर के विभिन्न समाज , समाजसेवी संस्था तथा एन जी ओ को भी इस शिविर में आमंत्रित किया गया है । इसके अतिरिक्त शहर के जो भी रक्तदाता रक्तदान करना चाहते है वे सादर आमंत्रित है । यह जानकारी स्थानीय सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *