रेणु पिल्ले माशिमं और सुब्रत साहू राजस्व मंडल के अध्यक्ष

रायपुर 30 सितम्बर। रायपुर। 1994 बैच के आईएएस विकास शील के मुख्य सचिव बनते ही मंत्रालय से दो वरिष्ठ आईएएस रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू बाहर हो गए हैं। 1991 बैच की रेणु पिल्ले को व्यापमं और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 1992 बैच के सुब्रत साहू को राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है।

14 आईएएस को नई जिम्मेदारी मिली है। नए मुख्य सचिव के आते ही जनसंपर्क सचिव भी बदल दिया गया है। अब रोहित यादव जनसंपर्क सचिव होंगे। पहले यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद संभाल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *