भारत के लिए गर्व का क्षण, टीम ISRO को हार्दिक बधाई !

भारत के लिए गर्व का क्षण, टीम ISRO को हार्दिक बधाई !

भारत के ‘बाहुबली’ प्रक्षेपण यान #LVM3M5 ने आज भारतीय नौसेना के सबसे उन्नत संचार उपग्रह GSAT-7R (CMS-03) को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया है। यह ISRO द्वारा प्रक्षेपित अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह है जो नौसेना की संचार व्यवस्था और समुद्री क्षेत्र जागरूकता को नई मजबूती प्रदान करेगा।

यह सफलता भारत की अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीकी क्षमता और रक्षा-सशक्तीकरण तीनों का संगम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज धरती से लेकर अंतरिक्ष तक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश गौरवान्वित है।
जय हिंद! 🇮🇳

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *