श्रमेव जयते!

श्रमेव जयते!

माननीय प्रधानमंत्री जी आपके द्वारा चारों लेबर कोड लागू किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय देश के उद्योगों, कामगारों और MSME सेक्टर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। यह स्वतंत्रता के बाद सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रम सुधार हैं, जो श्रमिकों को सशक्त बनाते हैं और Ease of Doing Business को नई गति देते हैं।

इन सुधारों से छत्तीसगढ़ को भी सीधा लाभ मिलेगा। राज्य की ‘औद्योगिक विकास नीति 2024–30’ में तय किए गए लक्ष्य के अंतर्गत औद्योगिक विकास, नए निवेश, MSME विस्तार और रोजगार सृजन इन कोड्स के लागू होने से और अधिक मजबूत होंगे। सरल अनुपालन और पारदर्शी प्रक्रियाएँ छत्तीसगढ़ को देश के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में स्थापित करेंगी।

लेबर कोड लागू होने से श्रमिक वर्ग को भी बड़ी राहत मिलेगी। न्यूनतम वेतन की प्रभावी गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल, समय पर वेतन भुगतान और सेवा-शर्तों की स्पष्टता, ये सभी लाभ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे और उद्योग–श्रमिक संबंधों को स्थिर बनाएंगे।

हम आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, आपके नेतृत्व में यह ऐतिहासिक सुधार छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास और श्रमिक कल्याण को नई ऊँचाई देंगे।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *