भारतीय मुक्केबाजों ने रचा इतिहास…

भारतीय मुक्केबाजों ने रचा इतिहास…

विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में हमारे भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है।

9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीतकर हमारे युवाओं ने वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराया है। प्रतियोगिता में जीता गया हर पदक, खिलाड़ियों के कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की पहचान है।

सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *