प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को देश के सबसे महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोर वाले राज्यों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं

आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति और मौजूदा परियोजनाओं के शीघ्र पूर्ण होने पर विस्तृत चर्चा की। मैंने आग्रह किया कि राज्य में स्वीकृत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापारियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित परिवहन सुविधाएँ मिल सकें।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल विकास अभूतपूर्व गति से हो रहा है। रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस की शुरुआत से पर्यटन, व्यापार और शिक्षा को नई ऊर्जा मिली है। 2014 से 2030 के बीच राज्य में रेल लाइन का विस्तार दोगुना होने जा रहा है, जबकि 1853 से 2014 तक मात्र 1100 किमी ही बढ़ सकी थी। पिछले 10 वर्षों में रेल बजट में 22 गुना वृद्धि और वर्ष 2025–26 में 6,925 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आवंटन इस परिवर्तन का प्रमाण है।

आज प्रदेश में 47,447 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी परियोजनाएँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। खरसिया–नवा रायपुर–परमालकसा, गेवरा–पेंड्रा, रावघाट–जगदलपुर, खरसिया–धरमजयगढ़ तथा बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन जैसी योजनाएँ छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को नई ऊँचाई देंगी। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित 32 स्टेशनों का आधुनिक पुनर्विकास तीव्र गति से जारी है।

छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को देश के सबसे महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोर वाले राज्यों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *