राजनांदगांव 27 नवंबर।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय वरदान भवन लालबाग राजनांदगांव द्वारा बजरंगपुर नवागांव वार्ड क्रमांक 2 में संजय ट्रेडर्स के पीछे, शारदा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज से शिव अमृतवाणी एवं निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन होने जा रहा है । इसका उद्घाटन आज 28 नवंबर शुक्रवार को शाम 7 बजे होगा यह शिविर 4 दिसंबर गुरुवार तक

चलेगा । प्रतिदिन शाम 7 से 8 बजे तक ब्रह्माकुमारीज राजनांदगांव की संचालिका परम श्रद्धेय पुष्पा दीदी जी के श्रीमुख से शिव अमृतवाणी का रसपान कर सकते हैं । इस आयोजन से वार्ड वासियों में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है । वार्ड पार्षद भ्राता सावन वर्मा जी ने सभी वार्ड वासियों को इस आध्यात्मिक शिविर का लाभ लेने की अपील की है । यह जानकारी ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभारी ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी भाई ने दी ।
