दिल्ली में होनेवाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री श्री. विष्णुदेव साय को निमंत्रण
नागपूर – सनातन राष्ट्र का पुनर्वैभव प्राप्त करना, उसके लिए सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करना तथा उसे बनाए रखना, साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा आदि विविध विषयोंपर चर्चा द्वारा मार्गदर्शन करने के लिए दिल्ली के ‘भारत मंडपम्’ में सनातन संस्था की ओर से

१३-१४ दिसंबर को ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ आयोजित किया गया है । इस उपलक्ष्य में २७ नवंबर २०२५ को छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री श्री. विष्णुदेव साय जी से भेंट कर उन्हें ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’का निमंत्रण दिया । साथ ही उन्हें सनातन पंचांग, सनातन के सात्विक साहित्य का भेंट बाक्स एवं पाक्षिक हिन्दी

सनातन प्रभात भेंट किया गया । इस अवसर पर हिन्दु जनजागृति समिति के छत्तीसगड समन्वयक हेमन्त कानस्कर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख श्री. प्रबल प्रताप जुदेव एवं हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. कमल बिस्वाल उपस्थित थे.
