बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)-बिलासपुर के मध्य 5-5 फेरे के लिए साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रायपुर – 01 दिसम्बर 2025

        शीतकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर के मध्य 5-5 फेरे के लिये साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । इस गाड़ी में पर्याप्त संख्या में सीट उपलब्ध है | 
       गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु) शीतकालीन स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 02 दिसम्बर 2025 से 30 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा गाड़ी संख्या 08262 यलहंका(बेंगलुरु) -बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन यलहंका से दिनांक 03 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, डोंगरगढ़ एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है |   
     इस शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 03 सामान्य, 04 स्लीपर, 02 एसी-III इकोनामी, 08 एसी-III, 01 एसी -II तथा जनरेटर कार सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध है  ।  
    👉 गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-यलहंका  शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में *दिनाँक 02 दिसम्बर 2025 को* एसी-III में -323, एसी-III इकॉनमी में -54, *दिनाँक 09 दिसम्बर 2025 को* एसी-II में – आरएसी-3, एसी-III में - 372, एसी-III इकॉनमी में -103 एवं स्लीपर में 130, *दिनाँक 16 दिसम्बर 2025 को* एसी-II में – 21,  एसी-III में - 423, एसी-III इकॉनमी में -109  एवं स्लीपर में 174, *दिनाँक 23  दिसम्बर 2025 को* एसी-II में – 20,  एसी-III में - 403, एसी-III इकॉनमी में -72 एवं स्लीपर में 156, *दिनाँक 30  दिसम्बर 2025 को* एसी-II में -24, एसी-III में - 418, एसी-III इकॉनमी में -109 एवं स्लीपर में 175 बर्थ उपलब्ध है । यात्री अपनी सुविधा अनुसार आरक्षण कर आरक्षित सीट का लाभ उठा सकते हैं।

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 03 दिसम्बर 2025 को एसी-II में – 22, एसी-III में -438, एसी-III इकॉनमी में -85, दिनाँक 10 दिसम्बर 2025 को एसी-II में – 22, एसी-III में – 475, एसी-III इकॉनमी में -122 एवं स्लीपर में 55, दिनाँक 17 दिसम्बर 2025 को एसी-II में – 29, एसी-III में – 471, एसी-III इकॉनमी में -125 एवं स्लीपर में 178, दिनाँक 24 दिसम्बर 2025 को एसी-II में – आरएसी 1, एसी-III में – 426, एसी-III इकॉनमी में -115 दिनाँक 31 दिसम्बर 2025 को एसी-II में -34, एसी-III में – 476, एसी-III इकॉनमी में -125 एवं स्लीपर में 178 बर्थ उपलब्ध है । यात्री अपनी सुविधा अनुसार आरक्षण कर आरक्षित सीट का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *