रायपुर:- 04 दिसम्बर, 2025
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत निपनिया-भाटापारा ट्रिपल लाइन सेक्शन के ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । इस कार्य के लिए दिनांक 06 दिसम्बर, 2025 को 10.00 बजे से 07 दिसम्बर, 2025 को 22.00 बजे तक 36 घंटे का कार्य किया जाएगा ।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां :-
1) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 07 एवं 08 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58204 रायपुर- कोरबा- पैसेंजर रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 07 एवं 08 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
9) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
10) दिनांक 07 एवं 08 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड -रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-
1) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त हो जायेगी
बिलासपुर –गोदिया- बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त हो जायेगी
बिलासपुर –गोदिया- बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करती है ।
