राजयोगिनी वीणा दीदी जी का आज राजनांदगांव आगमन

राजनांदगांव 7 दिसम्बर। रामायण एवं महाभारत पर आध्यात्मिक व्याख्याकार एवं सुप्रसिद्ध वक्ता सिरसी कर्नाटक से ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी जी का आज राजनांदगांव आगमन होने जा रहा है । उनके पावन सानिध्य में आज8दिसम्बर2025 सोमवार को शाम 5 बजे

ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर के विशाल सभागार में दिव्य प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है । आज ही ब्रह्माकुमारीज

राजनांदगांव के नवनिर्मित भवन” ज्ञान मानसरोवर” का प्रथम वार्षिकोत्सव भी है इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है । यह जानकारी ब्रह्माकुमारीज़ राजनांदगांव की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *