केंद्रीय बजट के रेल बजट मे छत्तीसगढ़ को 7470 करोड रुपए का बजट आवंटित हुआ

रायपुर – 02 फरवरी, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल
मंडल में आज दिनांक 01फरवरी 2026 को घोषित केन्द्रीय बजट के ऊपर माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को मिले बजट में रेल के बारे में रायपुर रेल मंडल में आयोजित प्रेस वार्ता मैं ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर रेल मंडल के सभागार में उपस्थिति मीडिया सदस्यों से ऑनलाइन चर्चा कर मीडिया कर्मियों को संबोधित किया इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने स्थानीय मीडिया के सदस्यों से रेल को मिले बजट पर चर्चा की


छत्तीसगढ़ को 7470 करोड रुपए का बजट आवंटित हुआ।
छत्तीसगढ़ में 51080 करोड़ के प्रोजेक्ट सैंक्शन है।
बस्तर से जगदलपुर परियोजना शुरू हो रही है।
परमालकसा खरसिया रेल परियोजना फ्रेट कॉरिडोर में महत्वपूर्ण है।


फ्रेट कॉरिडोर वेस्ट बंगाल से उड़ीसा छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा।
आने वाले समय में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी से छत्तीसगढ़ में पैसेंजर मेल एक्सप्रेस की संख्या डबल हो जाएगी।
इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के मीडिया संवाददाता, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद, वरिष्ठ प्रचारक निरीक्षक शिवप्रसाद एवं रायपुर मंडल के जनसंपर्क कर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *