भारत की युवा शक्ति का पराक्रम – भारत बना अंडर-19 विश्व कप विजेता

भारत की युवा शक्ति का पराक्रम – भारत बना अंडर-19 विश्व कप विजेता

अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय युवा टीम ने इंग्लैंड को हराकर देश को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

विशेष रूप से युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर न केवल मैच को भारत के पक्ष में मोड़ा, बल्कि अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट की नई ताकत का परिचय दिया। उनका यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

यह जीत भारतीय युवाओं की क्षमता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि हमारी युवा टीम भविष्य में भी इसी जोश और जज़्बे के साथ देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करती रहेगी।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *