राज्यसभा प्रत्याशी में मुख्यमंत्री की पसंद पर लगी मुहर

रायपुर, 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा का राज्यसभा पहुंचना लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है। खास बात यह है कि उनका नाम मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत पसंद के रूप में सामने आया और अब पार्टी आलाकमान ने भी उस पर अपनी मुहर लगा दी है।

बताया जा रहा है कि प्रत्याशी चयन को लेकर हुई अहम बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं लक्ष्मी वर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा था। संगठन में उनकी सक्रियता, महिला वर्ग में मजबूत पकड़ और लंबे राजनीतिक अनुभव को आधार बनाते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें उपयुक्त उम्मीदवार बताया। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने भी इस नाम पर सहमति जता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *