मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्यसभा की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने की सौजन्य भेंट

आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी से सौजन्य भेंट हुई, इस दौरान उन्हें होली की शुभकामनाओं सहित उन्हें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए नामित किये जाने की शुभकामनाएं दीं।

हमें पूर्ण विश्वास है कि वे उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, प्रदेश के हितों और विकास से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण मुद्दे को पूरी दृढ़ता, स्पष्टता और संवेदनशीलता के साथ उठाएंगी।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, श्री सुशांत शुक्ला जी, श्री राम गर्ग सहित अन्य साथियों की आत्मीय उपस्थिति रही। सभी ने होली के रंगों के साथ अपनत्व और सौहार्द का संदेश साझा किया।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *