रायपुर, 05 मार्च, 2026
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन के लिए आज श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा के समक्ष 03 सेट में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री, तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, सांसद, बृजमोहन अग्रवाल, भ विधायक किरण देव, मान. विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्रीमती फूलो देवी नेताम ने भी आज निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में उपस्थित होकर 02 सेट में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत दीपक बैज विधायकगण एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

राज्यसभा की रिक्त दो सीट के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात् दिनांक 06 मार्च, 2026 को अपरान्ह् 02.00 बजे प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दिनांक 09 मार्च, 2026 को अपरान्ह् 03.00 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

