संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
छत्तीसगढ़ के होनहार बेटे-बेटियों वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
आपकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों को नई ऊर्जा देने वाली प्रेरणा है। मुझे विश्वास है कि आप जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
श्री विष्णु देवा साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
