प्रदेश की समस्त माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। माताएँ, बहनें और बेटियाँ हमारे समाज की शक्ति, संवेदना और सृजन की आधारशिला हैं।

महतारी वंदन योजना जैसी पहल से प्रदेश की माताओं-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश की महिलाएँ सशक्त हों, आगे बढ़ें और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में बराबर की भागीदार बनें।
आप सभी माता-बहनों को पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ। जय जोहार।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
