रायपुर 20 मार्च।छत्तीसगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और 2016 बैच के आईएएस डॉ रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव नियुक्त किया गया है. इस संबंध में कार्मिक एवं

प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक प्रभावशील रहेगी.
