तप, त्याग और राष्ट्रसेवा के 8931 दिन…
यह केवल समय की गणना नहीं, बल्कि भारत के प्रति अखंड समर्पण की एक प्रेरणादायी यात्रा है। मोदी जी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सामाजिक जीवन का हर क्षण “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को साकार करने एवं गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग की सेवा में पूर्णतः समर्पित रहा है।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सुशासन और विकास का मजबूत आधार स्थापित करते हुए, प्रधानमंत्री के रूप में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हुए, आपने जनसेवा की एक नई परिभाषा लिखी है। आपके नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केवल एक नारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक बन गया है।
जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का प्रयास और भारत को आत्मनिर्भर व वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने की आपकी दूरदृष्टि, हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपने जनसेवा का एक नया अध्याय लिखा है और उससे भी बढ़कर करोड़ों देशवासियों के हृदय में अटूट विश्वास और आशा का दीप प्रज्जवलित किया है ।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल एक कीर्तिमान नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के विश्वास, आशा और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। आपकी यह प्रेरणादायी यात्रा निरंतर राष्ट्र को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए विश्वास के साथ आगे बढ़ाती रहे और भावी पीढ़ियों के लिए सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अमिट आदर्श स्थापित करती रहे।
वंदे मातरम्
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
