बस्तर में बंदूकों की जगह गूंज रहे लोकगीत, अमित शाह ने ‘बस्तर के संग’ कार्यक्रम की सराहना कर बढ़ाया हौसला

रायपुर/जगदलपुर 19 मई : बस्तर में बंदूकों की जगह गूंज रहे लोकगीत, अमित शाह ने ‘बस्तर के संग’ कार्यक्रम की सराहना कर बढ़ाया हौसला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आ रहे सकारात्मक बदलाव की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया। गृह मंत्री ने लिखा कि जिस जगदलपुर की पहचान कभी बंदूकों की गूंज से होती थी, आज वहां ढोल, मांदर और लोकगीतों की मधुर धुन गूँज रही है।

सांस्कृतिक पुनरुत्थान की नई तस्वीर

नई दिल्ली में आयोजित ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गृह मंत्री ने यह बात कही। बस्तर के कलाकारों की प्रस्तुति और वहां की अनूठी धरोहर को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बस्तर को इस तरह अपनी संस्कृति, कलाओं और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते देखना मन को हर्ष से भर देता है।

विश्व पटल पर चमकेगा बस्तर

गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा जताया कि बस्तर की यह समृद्ध सांस्कृतिक विरासत अब रुकने वाली नहीं है। यह आने वाले समय में विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाएगी। यह बदलाव

दर्शाता है कि बस्तर अब हिंसा के काले दौर को पीछे छोड़ चुका है। अब यह क्षेत्र शांति, विकास और अपनी पारंपरिक कलाओं के जरिए एक नई वैश्विक पहचान बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *