जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक; छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उत्तराखंड के सीएम धामी का आत्मीय स्वागत

जगदलपुर 19 मईजगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित; छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उत्तराखंड के सीएम धामी का आत्मीय स्वागत

बस्तर की ऐतिहासिक और गौरवशाली धरती जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का गरिमामय आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

विकास की नई दिशा में बस्तर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध बस्तर आज एक नए आत्मविश्वास के साथ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि वर्षों तक विभिन्न चुनौतियों का सामना करने वाला यह अंचल अब देश के सामने सकारात्मक परिवर्तन और नई ऊर्जा की पहचान बनकर उभर रहा है।

बैठक से खुलेगी नई संभावनाओं की राह
मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताया कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह महत्वपूर्ण बैठक बस्तर के कायाकल्प में मील का पत्थर साबित होगी। इस बैठक के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन, आधारभूत विकास (इन्फ्रास्ट्रक्चर), जनभागीदारी और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाओं को और अधिक गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *