नवा रायपुर 9 जून । माननीय मुख्यमंत्री आज, 9 जून 2026 (मंगलवार) को नवा रायपुर अटल नगर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे राज्य के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में “CM Helpline” सेवा की शुरुआत भी करेंगे।
मंत्रिपरिषद की अहम बैठक
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।
- स्थान: मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर।
- खास बात: इस बैठक में राज्य के विकास और लोकहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।
“CM Helpline” का शुभारंभ
- समय: दोपहर 01:00 बजे से 01:30 बजे तक।
- विवरण: मंत्रालय में ही मुख्यमंत्री जी “CM Helpline” सेवा का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे। इससे आम जनता सीधे अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचा सकेगी।
कॉल सेंटर का निरीक्षण
- समय: दोपहर 01:40 बजे से 02:10 बजे तक।
- स्थान: सीबीडी (CBD), नवा रायपुर अटल नगर।
- विवरण: मुख्यमंत्री जी सीबीडी पहुंचकर नवनिर्मित “CM Helpline Call Center” का बारीकी से अवलोकन करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री का पूरा शेड्यूल (समय के अनुसार):
- सुबह 10:45 बजे: मुख्यमंत्री निवास (सेक्टर 24, नवा रायपुर) से कार द्वारा प्रस्थान।
- सुबह 10:55 बजे: मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) आगमन।
- सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 बजे: मंत्रिपरिषद की बैठक।
- दोपहर 01:00 से 01:30 बजे: “CM Helpline” शुभारंभ कार्यक्रम।
- दोपहर 01:30 बजे: मंत्रालय से कार द्वारा सीबीडी के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 01:40 बजे: सीबीडी, नवा रायपुर आगमन।
- दोपहर 01:40 से 02:10 बजे: “CM Helpline Call Center” का अवलोकन।
- दोपहर 02:10 बजे: सीबीडी से कार द्वारा प्रस्थान।
- दोपहर 02:15 बजे: मुख्यमंत्री निवास (सेक्टर 24) आगमन एवं समय आरक्षित।
- दोपहर 03:30 बजे: मुख्यमंत्री निवास (सेक्टर 24) से कार द्वारा प्रस्थान।
- दोपहर 03:55 बजे: मुख्यमंत्री निवास (सिविल लाइन, रायपुर) आगमन एवं समय आरक्षित।
मुख्यमंत्री आज शाम को रायपुर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
रायपुर से दिल्ली की यात्रा
- शाम 05:40 बजे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार द्वारा सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस से रायपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
- शाम 06:00 बजे: वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
- शाम 06:40 बजे: मुख्यमंत्री इंडिगो की नियमित फ्लाइट (6E 2039) से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
दिल्ली में आगमन और रात्रि विश्राम
- रात 08:40 बजे: मुख्यमंत्री का विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा।
- रात 08:50 बजे: वे एयरपोर्ट से कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे।
- रात 09:20 बजे: वे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री आज की रात दिल्ली के इसी छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे।
वरिष्ठ नेताओं और हाईकमान के साथ बैठक
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली में अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हाईकमान के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।
- इस बैठक में राज्य के राजनीतिक और सांगठनिक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा होनी तय मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर चर्चा
- दौरे का एक प्रमुख उद्देश्य केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक करना है।
- इसमें छत्तीसगढ़ में चल रही विकास परियोजनाओं और हाल ही में खत्म हुए ‘सुशासन तिहार’ अभियान के फीडबैक को लेकर बातचीत होगी।
- राज्य के विकास और जनहित के मुद्दों को गति देने के लिए केंद्र से मिलने वाले सहयोग पर भी चर्चा की जाएगी।
