नवा रायपुर। अजय सिंह फरवरी 2027 तक बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त, सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह (सेवानिवृत्त IAS, 1983 बैच) के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। अब वे फरवरी 2027 तक या इस पद पर किसी नए अधिकारी की नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) अपने पद पर बने रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह फैसला छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त (सेवा शर्तें) नियम, 2002 के नियमों के तहत लिया गया है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनके कार्यकाल में यह वृद्धि की है। आपको बता दें कि श्री अजय सिंह को 1 जून 2024 को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।
