रायपुर, 14 जून 2026: मुख्यमंत्री का आज तूफानी दौरा: तीन जिलों में विकास कार्यों की सौगात देंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री आज प्रदेश के तीन प्रमुख जिलों—रायपुर, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर के व्यस्त दौरा हैं। इस दौरान वे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे सामाजिक और खेल से जुड़े बड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की शुरुआत
मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे । वे सुबह 11:55 बजे जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम-पोड़ी (रांझाभांठा) ।
- बड़ी सौगात: दोपहर 12:05 बजे से 01:05 बजे तक मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे ।
- धार्मिक कार्यक्रम: इसके साथ ही वे वहां आयोजित “सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन” में शामिल होंगे और संतों का आशीर्वाद भी लेंगे ।
बिलासपुर में “संत गाडगे जयंती” समारोह
जांजगीर-चांपा के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 01:15 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना । दोपहर 01:45 बजे चकरभाठा के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट ।
- मुख्य कार्यक्रम: दोपहर 02:00 बजे वे बोदरी के संत गाडगे चौक पहुंचे। वहां उन्होंने “संत शिरोमणि गाडगे जयंती” के अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह और भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे ।
नया रायपुर में खेल कार्यक्रम और रायपुर में पुस्तक विमोचन
बिलासपुर का दौरा पूरा कर मुख्यमंत्री दोपहर 03:30 बजे हेलीकॉप्टर से वापस रायपुर के लिए । शाम 04:00 बजे वे नया रायपुर के पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पर ।
- खेल जगत को प्रोत्साहन: शाम 04:15 बजे से 05:15 बजे तक मुख्यमंत्री नया रायपुर के सेंध लेक । वहां “36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर व जूनियर कायाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता” के समापन समारोह में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे और पुरस्कार बाटेंगे ।
- साहित्यिक कार्यक्रम: इसके बाद शाम 05:45 बजे वे रायपुर के मधुपिल्ले चौक स्थित विमतारा हॉल। यहाँ “पुस्तक लोकार्पण” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 06:50 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
